उत्तरकाशी-पुलिस की अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई 2 स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब 2.7 लाख रुपए
उत्तरकाशी।।जनपद पुलिस की अवैध नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से उत्तरकाशी पुलिस लगातार सक्रिय रूप से चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर यात्रा मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं नशा तस्करों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा एवं थानाध्यक्ष दीपक कठैत के नेतृत्व में पुरोला पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। बीते रोज रात्रि को विकासनगर-बड़कोट मोटर मार्ग स्थित नौगांव सौली बैण्ड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल संख्या UK 07HD 76319 (बुलेट) पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 8.91 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पुरोला में NDPS Act की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह रावत प्रभारी चौकी नौगांव,मुख्य आरक्षी विरेन्द्र सिंह,मुख्य आरक्षी राजेन्द्र कुमार
गिरफ्तार अभियुक्त-:
1- रमेश सिंह राणा पुत्र अर्जुन सिंह राणा, निवासी ग्राम फिताड़ी, थाना मोरी, उत्तरकाशी(27 वर्ष)
2- लाखन सिंह रावत पुत्र अमीन सिंह रावत, निवासी ग्राम लिवाड़ी, थाना मोरी, उत्तरकाशी(27 वर्ष)।


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.