उत्तरकाशी-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर मुखबा और गंगोत्री धाम में विशेष पूजा अर्चना,पूर्व विधायक ने पीएम के जन्म दिवस पर घर घर और मंदिरों में आशीर्वाद का दीपक जलाने की अपील
उत्तरकाशी ।।जनपद के विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम और मां गंगा के मायके मुखबा में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर विशेष पूजा अर्चना की गई एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना मां भगवती गंगा से समस्त तीर्थ पुरोहित ने की गंगोत्री में तीर्थ पुरोहितों की ओर से धारा पूजन और धारा आरती का आयोजन किया गया और मां भगवती गंगा जी से प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना के लिए प्रार्थना की गई तो वहीं मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा में गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल एवं सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुड़ियाल सहित रावल तीर्थ पुरोहितों ने मुखबा मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर विशेष पूजा अर्चना की और उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना मां गंगा से कामना की इस अवसर पर गंगोत्री धाम में मां पतित पावनी भागीरथी नदी किनारे प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर विशेष पूजा अर्चना की गई इस अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं रावल तीर्थ पुरोहित सहित देश विदेश के तीर्थ यात्री एवं पंडित संजीव सेमवाल अध्यक्ष गंगा पुरोहित सभा, माधवानंद सेमवाल सचिव गंगा पुरोहित सभा सुनील सेमवाल पवन सेमवाल कोषाध्यक्ष, दीपक सेमवाल गोवर्धन सेमवाल राजेश सेमवाल महेश सेमवाल केशवानंद सेमवाल कृष्णा नंद सेमवाल, भूपेन्द्र सेमवाल संतोष सेमवाल सुनील सेमवाल आदि पुरोहित मौजूद रहे
-;प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने दी शुभकामनाएं, घर-घर मंदिरों में आशीर्वाद का दीप जलाने की अपील
गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही विजयपाल सजवाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल, दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनके नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण ने भारत को वैश्विक मंच पर एक सशक्त पहचान दिलाई है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रवासी से अपील की है कि अपने-अपने घरों एवं मंदिरों में आस्था और श्रद्धा के साथ आशीर्वाद का दीप जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करें। यह दीप राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण और देश की उज्ज्वल प्रगति के लिए हमारी सामूहिक शुभकामनाओं का प्रतीक बने।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.