उत्तरकाशी-भालू के हमले से एक व्यक्ति गम्भीर घायल,प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Sunday, September 20, 2026

उत्तरकाशी-भालू के हमले से एक व्यक्ति गम्भीर घायल,प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर

उत्तरकाशी-भालू के हमले से एक व्यक्ति गम्भीर घायल,प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर 




उत्तरकाशी।। जनपद के भटवाड़ी ब्लॉक के नटीन गांव के पास आज सुबह मंगल सिंह पोखरियाल पर भालू ने हमला। जिससे व्यक्ति गम्भीर घायल हो गया ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी में भर्ती करवाया जहां डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा दिया लेकिन जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने मरीज की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति वन विभाग में प्लांटेशन चौकीदार के पद पर कार्यरत है। और व्यक्ति सुबह गांव की  ओर प्लांटेशन की तरफ जा रहा था लेकिन भालू ने अचानक हमला कर दिया जिससे व्यक्ति गम्भीर घायल हो गया ग्रामीणों ने वन विभाग एवं सरकार से मांग की है कि क्षेत्र में लगातार गत वर्ष से भालू के हमलों से कुछ व्यक्तियों की जान गई है तो कुछ गंभीर घायल हुए हैं। इसके लिए सरकार कोई ठोस कार्यवाही करें ताकि भालू के हमलों से बचा जा सके। 




वहीं उप प्रभागीय वनाधिकारी  रश्मि ध्यानी ने बताया कि घायल हुआ व्यक्ति प्लांटेशन चौकीदार है आज सुबह जब ये प्लांटेशन की तरफ जा रहे थे। तो भालू ने इन पर हमला कर दिया है फिलहाल इनको काफी छोटे आई है और डॉक्टरों के  द्वारा इनको हायर सेंटर रेफर किया गया है और उक्त व्यक्ति को हायर सेंटर भेजा जा रहा है। वहीं वन विभाग की तरफ से नियमानुसार त्वरित आर्थिक सहायता इनको दी गई है और आगे संपूर्ण  सहायता कि कार्यवाही भी की जाएगी।वहीं शेखर सिंह राणा,नरेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.