उत्तरकाशी-जिला चिकित्सालय के नए भवन निर्माण पर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल,डीएम से जांच की मांग - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Tuesday, September 15, 2026

उत्तरकाशी-जिला चिकित्सालय के नए भवन निर्माण पर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल,डीएम से जांच की मांग

उत्तरकाशी-जिला चिकित्सालय के नए भवन निर्माण पर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल,डीएम से जांच की मांग



उत्तरकाशी।। जनपद मुख्यालय में करोड़ों की लागत से जिला अस्पताल में बहु मंजिला नया भवन निर्माण हो रहा है लेकिन निर्माण की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने सवाल खड़े किए स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन निर्माण की गुणवत्ता ठीक नहीं है।भवन निर्माण की दीवारों में ईंटों का नहीं ब्लॉक का प्रयोग किया जा रहा है जबकि उत्तरकाशी जनपद भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील और जॉन 4 और 5 में आता इसलिए जिला चिकित्सालय के इस नए निर्माणाधीन भवन की निर्माण की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए जिसके स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।




उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में जिला चिकित्सालय में करोड़ों की लगात से नए भवन का निर्माण हो रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि उत्तरकाशी जनपद भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील है और इस नए भवन में मजबूत ईंटों की जगह ब्लॉकों का प्रयोग किया जा रहा है क्या ब्लॉक  सही है या नहीं ब्लॉकों की गुणवत्ता जांच होनी चाहिए। स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े किए और  जांच के लिए जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है।



जिला चिकित्सालय के नए निर्माणाधीन भवन पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य का कहना है कि स्थानीय लोगों के द्वारा नए निर्माणाधीन अस्पताल भवन निर्माण पर  शिकायत मिली है। जिसके लिए मेरे द्वारा जिला चिकित्सालय के अधिकारी और निर्माणाधीन विभाग के अधिकारियों को आदेशित किया गया है कि भवन निर्माण की दीवारों पर लगाए जा रहे ब्लॉकों की  जांच की जाए ताकि भविष्य में किसी भी खतरे से बचा जा सके क्योंकि जनपद काफी संवेदनशील है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.