उत्तरकाशी-जनपद में वाहन दुर्घटनाग्रस्त,एक की मौत वाहन में सवार 10 से ज्यादा लोग घायल,डीएम ने अधिकारियों को तत्काल राहत बचाव के दिए निर्देश
उत्तरकाशी।।जनपद के थाना मोरी के अंतर्गत उजली खन्यासणी गांव के पास मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया वाहन में 12 लोग सवार थे जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए।सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा तहसीलदार मोरी, पुलिस, SDRF एवं 108 एम्बुलेंस को तत्काल सूचना दी गई। संबंधित टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। इसके साथ ही NDRF ,SDRF बड़कोट की टीम को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया वर्तमान में उपजिलाधिकारी पुरोला मौके पर मौजूद हैं तथा राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की जा रही है।
वहीं बताया जा रहा कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 12 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 01 व्यक्ति की मृत्यु हुई है जबकि वाहन में सवार 11 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया गया है। घायलों में 03 गंभीर घायलों को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस द्वारा हायर सेंटर, देहरादून रेफर किया गया है।घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य तथा घायलों के उपचार की कार्यवाही जारी है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।





No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.