उत्तरकाशी-पैर फिसलने से 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक,रेस्क्यू टीम ने सकुशल बचाया - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Wednesday, September 16, 2026

उत्तरकाशी-पैर फिसलने से 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक,रेस्क्यू टीम ने सकुशल बचाया

उत्तरकाशी-पैर फिसलने से 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक,रेस्क्यू टीम ने सकुशल बचाया 




उत्तरकाशी।।जनपद के जानकीचट्टी  राणा चट्टी एवं स्यानाचट्टी के बीच एक वाहन चालक 50 मीटर गहरी खाई गिर गया घटना की सूचना मिलते ही तत्काल आरक्षी राजेश कुमार के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुंचने पर जानकारी हुई कि उक्त व्यक्ति वाहन चालक है, जिसका पैर फिसलने के कारण वह लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा था। SDRF टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए घायल व्यक्ति तक पहुंच बनाई गई तथा उसे सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया।घायल व्यक्ति की पहचान उपेंद्र पुत्र रामबुल, उम्र 50 वर्ष, निवासी मेरठ के रूप में हुई है। रेस्क्यू के उपरांत घायल को आवश्यक प्राथमिक उपचार प्रदान कर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.