उत्तरकाशी-जनपद मुख्यालय में बढ़ती चोरी की वारदातें ,पुलिस ने एक अभियुक्त को 72 हजार रुपए की नगदी और एक महंगे फोन के साथ किया गिरफ्तार - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Wednesday, September 16, 2026

उत्तरकाशी-जनपद मुख्यालय में बढ़ती चोरी की वारदातें ,पुलिस ने एक अभियुक्त को 72 हजार रुपए की नगदी और एक महंगे फोन के साथ किया गिरफ्तार

उत्तरकाशी-जनपद मुख्यालय में बढ़ती चोरी की वारदातें ,पुलिस ने एक अभियुक्त को 72 हजार रुपए की नगदी और एक महंगे फोन के साथ किया गिरफ्तार 



उत्तरकाशी।।जनपद मुख्यालय में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही इसी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है।पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली  पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने चोरी की एक घटना का मात्र 08 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से ₹72,000 की नकदी तथा चोरी की रकम से खरीदा गया iPhone 13 Pro बरामद किया गया है।पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि  एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी में लिखित तहरीर दी गई। तहरीर में बताया गया कि उनकी जनपद मुख्यालय स्थित परचून की दुकान है। दिनांक 12 सितम्बर  की रात्रि को दुकान बंद करने के पश्चात वह दुकान की नकदी लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक युवक द्वारा उन्हें बातों में उलझाकर उनके बैग से ₹2 लाख की नकदी चोरी कर ली  तहरीर के आधार पर कोतवाली  में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।



पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई।पुलिस उपाधीक्षक  जनक सिंह पंवार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली  दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन किया गया। साथ ही मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से  संदिग्धों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई। त्वरित कार्रवाई के बाद 08 घंटे में  चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त शिवम डबराल को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की रकम में से ₹72,000 नकद तथा चोरी के पैसों से खरीदा गया iPhone 13 Pro बरामद किया गया।मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शिवम डबराल पुत्र रोशन लाल डबराल, निवासी भैरव चौक, उत्तरकाशी(21 वर्ष)। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में,उ0नि0 संगीता नौटियाल,कानि0 दीपक चौहान,कानि0 सुनील मैठाणी,कानि0 काशीष भट्ट (एसओजी),कानि0 नीरज रावत (एसओजी),म0कानि0 पूजा कलूडा (सीसीटीवी कंट्रोल रूम) मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.