उत्तरकाशी-गुलदार का आतंक बाइक सवार पर किया हमला दो युवक घायल - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Tuesday, September 15, 2026

उत्तरकाशी-गुलदार का आतंक बाइक सवार पर किया हमला दो युवक घायल

उत्तरकाशी-गुलदार का आतंक बाइक सवार पर किया हमला दो युवक घायल



उत्तरकाशी।। जनपद के डुंडा तहसील केअंतर्गत कल देर शाम खट्टुखाल मोटर मार्ग पर अचानक गुलदार ने बाइक सवार दो युवकों पर हमला कर दिया जिससे दो युवक घायल हो गए।बताया जा रहा है कि संदीप सिंह और दीपक सिंह बाइक से अपने घर जा रहे थे।और खट्टुखाल मोटर मार्ग पर अचानक गुलदार द्वारा उनकी बाइक पर हमला किया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।वहीं शोर मचाने पर गुलदार भाग गया लेकिन गुलदार के हमले से दोनों युवक घायल हो गए ।घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।वहीं दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.