उत्तरकाशी-जंगलों लगी में भीषण आग पर कड़ी मशक्कत के बाद SDRF और फायर सर्विस की टीम ने पाया काबू
उत्तरकाशी।।जनपद मुख्यालय के नजदीक बुधवार दिन से ही लगातार ज्ञानसू साल्ड मोटरमार्ग बसूंगा गांव के पास जंगल में भीषण आग लगी हुई थी और लगातार आग आवासीय क्षेत्रों में फैल रही थी। वनाग्नि की सूचना मिलने पर SDRF की टीम हेड कांस्टेबल दुर्गेश रतूड़ी के नेतृत्व में आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। मौके पर SDRF टीम द्वारा वन विभाग, फायर सर्विस एवं NDRF की टीम के साथ मिलकर संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान चलाया गया।वहीं पहले से मौके पर फायर सर्विस की टीम और वन कर्मी भी आग बुझाने में जुटे थे।
सभी टीमों के अथक प्रयासों से जंगल में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया तथा आग को आवासीय क्षेत्र तक फैलने से रोका गया। समय रहते की गई कार्रवाई से एक संभावित बड़ी घटना टल गई।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.