उत्तरकाशी-जसपुर सिल्याण मोटरमार्ग में घूमने गए व्यक्ति की 50 मीटर खाई में गिरने से मौत - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Thursday, May 21, 2026

उत्तरकाशी-जसपुर सिल्याण मोटरमार्ग में घूमने गए व्यक्ति की 50 मीटर खाई में गिरने से मौत

उत्तरकाशी-जसपुर सिल्याण मोटरमार्ग में घूमने गए व्यक्ति की 50 मीटर खाई में गिरने से मौत



उत्तरकाशी।।जनपद मुख्यालय के नजदीक बुधवार शाम करीब 06:24 बजे  कुटेटी  जसपुर- सिल्याण मोटरमार्ग पर घूमने गये  विकास गुसांई की करीब 50 मीटर नीचे खाई में गिरने से मौत हो गई।बताया जा रहा कि विकास का मोबाइल हाथ से गिर गया फोन को उठाने के लिए विकास सड़क से नीचे उतरा तो पीरुल में पांव फिसलने से वह 50 मीटर नीचे गिर गया।जिससे विकास चोटिल हो गया साथ में आए साथियों  द्वारा विकास को उपचार के लिए  जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों  द्वारा विकास को मृत घोषित किया गया। पुलिस टीम द्वारा पंचायातनामा की कार्यवाही की गयी एवं शव को मॉर्चरी में रखा गया हैं।वहीं आज शव का  पोस्टमार्टम किया जायेगा। मौके पर मौजूद मृतक के परिजनों से पूछताछ में पता चला कि 


1-विकास गुसांई पुत्र श्री देवेन्द्र सिंह गुंसाई उम्र करीब 34 वर्ष निवासी ग्राम कन्सेण उत्तरकाशी (ट्रैकिंग वालों के साथ कुकिंग का कार्य करता है )


2-राहुल सिंह रावत पुत्र चतर सिंह रावत निवासी ग्राम बौंगा उत्तरकाशी उम्र करीब 33 वर्ष (ट्रैकिंग वालों के साथ गाईड का कार्य करता है) सुरक्षित हैं।


3-त्रिलोक नाथ पुत्र भुजबल सिंह नाथ निवासी ग्राम डांग उत्तरकाशी उम्र करीब 28 वर्ष(ट्रैकिंग वालों के साथ गाईड का कार्य करता है)

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.