देहरादून-पंचतत्व में विलीन हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी राज्य के बेरोजगारों के लिए ऐतिहासिक लकीर खींची थी वीसी खंडूरी प्रेरणा स्रोत थे युवाओं के लिए - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Wednesday, May 20, 2026

देहरादून-पंचतत्व में विलीन हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी राज्य के बेरोजगारों के लिए ऐतिहासिक लकीर खींची थी वीसी खंडूरी प्रेरणा स्रोत थे युवाओं के लिए

देहरादून-पंचतत्व में विलीन हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी राज्य के बेरोजगारों के लिए ऐतिहासिक लकीर खींची थी वीसी खंडूरी  प्रेरणा स्रोत थे युवाओं के लिए  



देहरादून।। उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) का कल मंगलवार को  निधन हो गया उनके निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर छा गई और राज्य सरकार ने 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की  साथ ही 20 मई को सभी सरकारी स्कूलों एवं सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित किया गया पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी 2007 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने और प्रदेश के युवा बेरोजगारों के लिए वीसी खंडूरी ने ऐसा कार्य किया जो युवा बेरोजगार जीवन भर याद रखेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी ने सरकारी सेवाओं में परीक्षा दे रहे युवाओं के लिए  परीक्षाओं में आंसर सीट की कार्बन कॉपी छात्र को दी जाएगी ताकि परीक्षा में बैठे युवाओं को पता चल पाए कि उनके कितने  नंबर आ रहे हैं और परीक्षाओं में गड़बड़ी न हो। उत्तराखंड के सरकारी नौकरी पा चुके युवा एवं अन्य युवा बेरोजगार आज भी पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय को भुवन चंद्र खंडूरी को याद करते हैं। स्वर्गीय खंडूरी अपने ईमानदारी और सख्त प्रशासनिक सेवा के लिए जाने जाते थे। उनको सदैव उत्तराखंड सहित देश की जनता सदैव याद करेगी।





पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भुवन चंद खंडूरी का आज हरिद्वार में पुरी विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया और पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी पंचतत्व में विलीन हो गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय खंडूरी के निधन पर शोक व्याप्त किया और उनके  निधन को  उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी एक अपूरणीय क्षति बताया।सीएम ने कहा कि पूर्व सीएम खंडूरी अपने सिद्धांतों, ईमानदार नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण से प्रदेश के विकास को नई दिशा प्रदान की। उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व व अनुशासित जीवन सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर पूर्व सीएम स्व भुवन चंद खंडूरी की बेटी ऋतु खंडूरी,देश के उपराष्ट्रपति सहित राज्य के केबिनेट मंत्री, तमाम विधायक,सहित बड़े अधिकारी और पुलिस अधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।।




-:मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (1 अक्टूबर 1934 - 19 मई 2026) का जीवन परिचय



भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री थे। एक सख्त प्रशासक और ईमानदार राजनेता के रूप में पहचाने जाने वाले खंडूरी भारतीय सेना में मेजर जनरल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और उन्हें देश में  सड़क क्रांति' का जनक भी माना जाता था।मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरीजन्म: 1 अक्टूबर 1934 (देहरादून, उत्तराखंड)निधन: 19 मई 2026 (देहरादून)सैन्य पृष्ठ भूमि राजनीति में आने से पहले, उन्होंने भारतीय सेना की कोर ऑफ इंजीनियर्स में शानदार सेवा दी। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें 1982 में 'अति विशिष्ट सेवा मेडल' (AVSM) से सम्मानित किया गया था।




केंद्रीय मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वे सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री रहे। उन्हें देश के दूरदराज के गांवों को जोड़ने वाली 'प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना' (PMGSY) को धरातल पर उतारने का मुख्य श्रेय दिया जाता है।उत्तराखंड राज्य के  दो बार  मुख्यमंत्री रहे - पहली बार 2007 से 2009 तक और दूसरी बार 2011 से 2012 तक। उत्तराखंड के गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से कई बार सांसद चुने गए और 16वीं लोकसभा में भी इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।सम्मान और विरासत उन्हें जनरल साहब' के नाम से भी जाना जाता था। उनकी प्रशासनिक सख्ती, अनुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख के कारण उन्हें उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय और सम्मानित नेताओं में गिना जाता था।

No comments:

Post a Comment