बड़ी खबर- विजिलेंस की टीम ने जेई को 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Thursday, May 21, 2026

बड़ी खबर- विजिलेंस की टीम ने जेई को 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार

बड़ी खबर-विजिलेंस की टीम ने जेई को 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए  रंगे हाथ किया  गिरफ्तार 



ऋषिकेश।। उत्तराखंड विजिलेंस विभाग लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इसी के तहत विजिलेंस की टीम ने जल विद्युत निगम ऋषिकेश में तैनात जूनियर इंजीनियर फैजल खान को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।आरोपी मूल रूप से काशीपुर का निवासी बताया जा रहा है। कार्रवाई के बाद विभाग में  हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार एक ठेकेदार ने विजिलेंस से शिकायत की थी। कि उसका भुगतान जारी करने के एवज में जेई फैजल खान रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाया गया। इसके बाद देहरादून विजिलेंस की टीम ने ऋषिकेश में जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया है!विजिलेंस की टीम जेई को अपने साथ देहरादून ले गई है जहाँ उससे पूछताछ की जा रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.