विजिलेंस टीम की भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई उपखंड शिक्षा अधिकारी को एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Wednesday, April 1, 2026

विजिलेंस टीम की भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई उपखंड शिक्षा अधिकारी को एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार

विजिलेंस  टीम की भ्रष्टाचार पर  बड़ी कार्रवाई उपखंड शिक्षा अधिकारी को एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार 



देहरादून।। राज्य में लगातार विजिलेंस की टीम छापेमारी कर  रिश्वत लेने वाले अधिकारी/कर्मचारियों  पर बड़ी कार्रवाई कर रही है विकासखंड डोईवाला के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी और एक महिला को आज विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया बताया जा रहा है कि प्रभारी  खंड शिक्षा अधिकारी नेपाली फार्म में स्थित एक निजी विद्यालय कि आरटीई के तहत मिलने वाले धनराशि को मंजूर करने की एवज में रिश्वत मांग रहा था शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी विजिलेंस टीम को दी विजिलेंस टीम ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर जाल बिछाया और प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर बिष्ट और एक महिला को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा विजिलेंस टीम के अनुसार प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी आरटीई फंड रिलीज करने के नाम पर निजी स्कूल प्रबंधन से रिश्वत मांग रहा था। विजिलेंस ने पूरे मामले की  जानकारी गुप्त रखकर कार्रवाई की और खंड शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया वहीं घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया आरटीई योजना का पैसा गरीब बच्चों के पठन-पाठन के कार्य में आता है।शिक्षा विभाग के  अधिकारियों की नजर रिश्वत लेने तक ही सीमित रहती है 




वहीं थाना सतर्कता सैक्टर देहरादून में पंजीकृत मु0अ0सं0-7/2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियुक्त धनवीर सिंह बिष्ट, पुत्र गिन्दू सिंह, वर्तमान में उपशिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी, डोईवाला के पद पर तैनात हैं। वहीं दूसरी आरोपी पुष्पांजलि, पत्नी पंकज शर्मा, निवासी लेन नम्बर-5 डालनवाला देहरादून तथा संचालिका, उत्तरांचल मॉडर्न स्कूल गुमानीवाला, ऋषिकेश है।बताया गया कि दोनों आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता से गंगा वैली जूनियर हाईस्कूल, ऋषिकेश में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत अध्ययनरत छात्रों की प्रतिपूर्ति बिल के भुगतान के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।शिकायत की पुष्टि के बाद सतर्कता टीम ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को रिश्वत की राशि लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई गतिमान है।

No comments:

Post a Comment