उत्तरकाशी-बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन,बर्फबारी से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Friday, March 20, 2026

उत्तरकाशी-बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन,बर्फबारी से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

उत्तरकाशी-बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन,बर्फबारी से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद




उत्तरकाशी।।जनपद में कल शाम से ही लगातार बारिश होने का सिलसिला जारी है वही जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी जमकर बर्फबारी हो रही है जिसमें गंगोत्री ,यमुनोत्री, हर्षिल ,खरसाली आदि क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है मार्च माह में हो रही बारिश और बर्फबारी ने जनपद में ठंड बढ़ा दी है। हालांकि बारिश और बर्फबारी फसलों के लिए काफी लाभदायक मानी जा रही है लेकिन बारिश ने आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है मार्च माह में जनपद में दिसंबर और जनवरी जैसी ठंड लोगों को महसूस हो रही है।



-:जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार हो रहा भारी हिमपात , गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुखीटॉप से गंगोत्री तक बंद



जनपद में बीते गुरुवार से ही ऊंचाई वाले क्षेत्र गंगोत्री , हर्षिल,मुखवा, सुखीटॉप, यमुनोत्री, खरसाली आदि क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है।करीब 2- 3 फीट बर्फ गिर चुकी है और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भारी बर्फबारी के कारण सुखीटॉप से आगे गंगोत्री तक बंद हो गया है।आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बर्फबारी रुकने के बाद सड़क खोलने का काम शुरू किया जाएगा।मार्च माह में हो रही बर्फबारी ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों का नजारा खूबसूरत कर दिया है ताजा तस्वीरें हर्षिल और यमुनोत्री के खरसाली से आई है। जहां बर्फ ने सफेद चादर ओढ़ दी है। जिससे नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है। अगर मौसम इसी प्रकार रहता है तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ओर अधिक बर्फबारी हो सकती है। जनपद में बर्फबारी और बारिश ने अत्यधिक ठंड बढ़ा दी है और तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।



No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.