उत्तरकाशी-बाइक सवार की नदी में गिरने से मौत,एसडीआरएफ ने शव का किया रेस्क्यू
उत्तरकाशी।।जनपद मुख्यालय के समीप तेखला-माण्डो बाईपास मार्ग पर ग्राम माण्डो के पास एक मोटरसाइकिल वाहन भागीरथी नदी में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिस कारण व्यक्ति की मृत्यु हो गई वहीं स्थानीय लोगों ने जब व्यक्ति को नदी किनारे गिरा हुआ देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी घटनास्थल पर एसडीआरएफ,पुलिस,आपदा प्रबंधन की टीम पहुंची और शव का रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया वहीं शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में भेजा जा रहा है घटना कल रात्रि की बताई जा रही है।मृतक की पहचान विजय थाप पुत्र राम सिंह थाप, उम्र 39 वर्ष, हाल निवासी ग्राम बार्सू, नेपाली मूल के रूप में हुईं।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.