उत्तरकाशी-जनपद के दर्जनों गावों में जबरदस्त ओलावृष्टि से फसलों को हुआ भारी नुकसान
उत्तरकाशी।।जनपद के यमुनाघाटी में बीते शाम जबरदस्त ओलावृष्टि हुई बड़कोट एवं पुरोला तहसील क्षेत्र के अलग -अलग स्थानों में करीब डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि होने से फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचा है बड़कोट तहसील के अंतर्गत बजलाडी, पमाडी,खाबला, धारी, तिया, कलोगी, हीमरोल, कपनोल, दारसौ,आदि गांव में मटर, बीन, गेहूं ,मसूर,आडू खुमानी ,नाशपाती, सेब,आदि फसलों को नुकसान पहुंचा है।जबकि नौगांव के भाटिया,धारी क्षेत्र व सेवरी फलपट्टी में भी सेब के बगीचों में ओले गिरने से काफ़ी नुकसान हुआ है। वहीं पुरोला तहसील के अंतर्गत कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई है वही काश्तकारों ने ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के लिए शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
बड़कोट और पुरोला तहसील प्रशासन ने बताया है कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान के आंकलन के लिए राजस्व विभाग की टीम को भेजा जा रहाहै। टीम ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट देगी और मानकों के अनुसार काश्तकारों एवं बागवानों को मुआवजा देने की कार्यवाही की जाएगी।




No comments:
Post a Comment