उत्तरकाशी-पुलिस ने बेवारस का किया अन्तिम संस्कार,निभाया मनवता का धर्म
उत्तरकाशी।।जनपद में 20 मार्च को नेपाली मूल के भगत सिंह पुत्र स्व0 संत सिंह (74 वर्ष) जो ग्राम मल्ला के एक होटल में मृत अवस्था में पाया गया , पुलिस के द्वारा मृतक के बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि मृतक नेपाली का है और इसका कोई सगा संबंधी नहीं है नेपाली भगत सिंह सिल्ला, जोड़ाव एवं मल्ला ग्रामीण क्षेत्र में करीब 35 वर्ष से अकेला ही रहता था और मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करता था।मृतक के पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद कोतवाली मनेरी पुलिस द्वारा मनवता का धर्म निभाते हुये स्थानीय लोगों के सहयोग से कल बीते रोज बेवारस का उत्तरकाशी,मोक्ष घाट में पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार कर पंचतत्व में विलीन किया गया।



No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.