उत्तरकाशी-जनपद के इस गांव में भीषण अग्निकांड 5 से 6 आवासीय मकान आग की चपेट में रेस्क्यू कार्य जारी
उत्तरकाशी ।।जनपद के दूरस्थ मोरी तहसील के अंतर्गत फिताडी गांव में कल रात्रि को आवासीय भवनों में भीषण आग लग गई आग इतनी ज्यादा थी कि देखते देखते आग 5 से 6 मकानों में फैल गई और गांव में भीषण अग्निकांड से लोगों की चीख पुकार मच गई।बताया जा रहा है कि आगजनी की घटना की सूचना ग्राम प्रधान फिताडी द्वारा आपदा प्रबंधन को दूरभाष से दी गई।आग लगाने की सूचना मिलते ही मौके के लिए कल रात्रि को पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस ,राजस्व विभाग स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम रवाना हुई । बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान एवं एसडीआरएफ टीम के कार्मिकों के द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम फिताडी में 5 से 6 आवासीय भवनो में अभी भी आग लगी हुई है। घटनास्थल पर एस0डी0आर0एफ0 एवं पुलिस की टीम तथा स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है।अभी तक किसी प्रकार की जनहानि एवं पशु हानि होने की सूचना नही है।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.