Big breaking-विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई राज्य कर विभाग के एक कर्मचारी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Tuesday, February 24, 2026

Big breaking-विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई राज्य कर विभाग के एक कर्मचारी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Big breaking-विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई राज्य कर विभाग के एक कर्मचारी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार 



हरिद्वार।।जनपद में विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी) के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया बताया जा रहा कि शिकायतकर्ता की फर्म “हिमांशी पैकेजिंग इंडस्ट्री”  वर्ष 2021 में बंद हो चुकी थी। जीएसटी लागू होने से पूर्व के अंतिम तीन महीनों का वैट टैक्स विभाग की ओर से 1.76 लाख रुपए बताया गया था।आरोप है कि इस टैक्स बकाया को “खत्म कराने” के एवज में सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-3, हरिद्वार कार्यालय में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रमोद सेमवाल ने शिकायतकर्ता से 1 लाख 20 हजार रुपए की अवैध मांग की। यह रकम किस्तों में देने के लिए कहा गया था।



शिकायतकर्ता ने मामले की सूचना विजिलेंस विभाग को दी, जिसके बाद ट्रैप की योजना बनाई गई। तय योजना के अनुसार आज विजिलेंस टीम ने प्रमोद सेमवाल को 20 हजार रुपए नगद रिश्वत लेते हुए सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-3 कार्यालय के पास रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद सेमवाल, निवासी सिद्धार्थ एनक्लेव, द्वारिका विहार, फुटबॉल ग्राउंड के निकट, जगजीतपुर, कनखल, हरिद्वार के रूप में हुई है। वर्तमान में  सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-3 हरिद्वार कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.