उत्तरकाशी-पुलिस की टीम ने अवैध चरस के साथ एक महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Monday, February 23, 2026

उत्तरकाशी-पुलिस की टीम ने अवैध चरस के साथ एक महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

उत्तरकाशी-पुलिस की टीम ने अवैध चरस के साथ एक महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार



-:SP उत्तरकाशी द्वारा पुलिस टीम को 2500 रु0 के पुरस्कार से किया गया सम्मानित



उत्तरकाशी।।जनपद में पुलिस की अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है कोतवाली बडकोट पुलिस की टीम द्वारा अवैध चरस के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया नशामुक्त तथा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय द्वारा पुलिस को अवैध नशे पर चैकिंग अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं। पुलिस उपाधीक्षक  जनक सिंह पंवार के दिशा निर्देश एवं प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चन्द्र  के नेतृत्व में कोतवाली बडकोट पुलिस टीम द्वारा एक सटीक जानकारी जुटाते हुये कल रविवार  की देर शाम को चैकिंग के दौरान यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, पालीगाड के समीप एक महिला उमा देवी(56 वर्ष) को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्ता के कब्जे से 709 ग्राम चरस बरामद की गयी है। महिला चरस को आटे के कट्टे में छिपाकर ला रही थी।गिरफ्तारी तथा बरामदगी के आधार पर अभियुक्ता के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले मे अग्रिम विधिक कार्यावाही जारी है। वहीं  709 ग्राम चरस कीमत करीब 1.4 लाख रु0 बताई जा रही है गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह रावत,कानि0 गौरव,कानि0 चालक जयपाल,म0कानि0 कविता




पुलिस अधीक्षक  द्वारा बताया गया कि जनपद में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध  पुलिस का चैकिंग अभियान लगातार जारी है। वर्ष 2026 में अब तक  करीब 2 माह के समयान्तराल में पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के 5 ममलों मे 6 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका  है, करीब 6.5 लाख कीमत की 3 किग्रा से अधिक चरस बरामद की गयी है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.