उत्तरकाशी-डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल,डी.एम.ने छात्रों को दी सौगात प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Thursday, February 26, 2026

उत्तरकाशी-डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल,डी.एम.ने छात्रों को दी सौगात प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

उत्तरकाशी-डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल,डी.एम.ने छात्रों को दी सौगात प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान





उत्तरकाशी।।जनपद मुख्यालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीते बुधवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अत्याधुनिक आईटी लैब का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने लैब का निरीक्षण किया और लैब में उपलब्ध कंप्यूटर सिस्टम, इंटरनेट सुविधा एवं अन्य तकनीकी संसाधनों का अवलोकन किया



जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं सहित सभी क्षेत्रों में तकनीकी ज्ञान अत्यंत आवश्यक  है। डी.एम.ने छात्रों को कहा कि आईटी लैब का उपयोग केवल शैक्षणिक और रचनात्मक कार्यों के लिए करें।नियमित अभ्यास, अनुशासन और समय प्रबंधन को सफलता की कुंजी बताते हुए उन्होंने छात्र छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। 




इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा महाविद्यालय के पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया गया।जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर पुस्तकालय के संसाधनों में महत्वपूर्ण विस्तार किया गया है।अब छात्र छात्राओं के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की नई पुस्तकों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष पुस्तकें,शोध सामग्री और पत्र-पत्रिकाएं भी उपलब्ध करा दी गई हैं।कॉलेज प्राचार्य ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आईटी लैब एवं समृद्ध पुस्तकालय से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।उन्होंने विश्वास जताया कि इन सुविधाओं से छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक परिणामों में सकारात्मक सुधार होगा और वे भविष्य में उच्च पदों पर आसीन होकर जनपद का नाम रोशन करेंगे।इस अवसर पर  एसडीएम शालिनी नेगी,प्राचार्य पंकज पंत सहित छात्र संघ के पदाधिकारी एवं अन्य प्रवक्ता एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.