उत्तरकाशी-ऑपरेशन स्माइल एवं पुलिस की टीम ने नाबालिगा को किया गया बरामद,अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी युवक को भेजा जेल
उत्तरकाशी।।जनपद के थाना पुरोला में पंजीकृत नाबालिगा के अपह्रण/गुमशुदगी के मामले में ऑपरेशन स्माइल व थाना पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा को बरामद तथा अपह्रणकर्ता युवक को गिरफ्तार किया गया है।19 फरवरी 2026 को एक व्यक्ति द्वारा थाना पुरोला में 14 फरवरी अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताये कहीं चले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी थी, तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा थाना पुरोला पर 137(2) बीएनएस के तहत नाबालिगा के अपह्रण/गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।
मामले की गम्भीरता को देखते पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने अपह्रता/गुमशुदा की तलाशी हेतु थाना पुरोला व ऑपरेशन स्माइल की टीम को कडे निर्देश दिये गये।ऑपरेशन स्माइल व पुरोला पुलिस की टीम ने उक्त प्रकरण में गहन खोजबीन एवं तकनीकी माध्यम से जानकारी जुटाते हुये गत रात्रि में अपह्रता को जनपद टिहरी गढवाल क्षेत्र से एक युवक के कब्जे से बरामद किया गया है।पीडिता के बयान व साक्ष्यों के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में धारा 64 बीएनएस तथा 5(ठ)/6 पोक्सो अधिनियम की बढोतरी की गयी है।नाबालिगा का अपह्रण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को न्यायालय के समक्ष पेश करने बाद जेल भेज दिया गया है।



No comments:
Post a Comment