उत्तरकाशी-स्कूली छात्र से मारपीट का मामला पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा किया दर्ज,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Thursday, February 26, 2026

उत्तरकाशी-स्कूली छात्र से मारपीट का मामला पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा किया दर्ज,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

उत्तरकाशी-स्कूली छात्र से मारपीट का मामला पुलिस ने  तहरीर पर मुकदमा किया दर्ज,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 



उत्तरकाशी।।। जनपद के कोतवाली बडकोट के अंतर्गत यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कुथनौर के पास स्कूली छात्र के साथ मारपीट की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि स्कूली छात्र ने एक कुत्ते पर पत्थर मार दिया बस इसके बाद कुत्ते के मालिक ने स्कूली छात्र की दनादन डंडे से पिटाई शुरू कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले में पीडित पक्ष की तहरीर एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस द्वारा छात्र के साथ मारपीट करने वाले युवक सुमित भण्डारी के विरुद्ध कोतवाली बडकोट में बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 351(3) एवं 352 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।आगे विवेचना जारी है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.