देहरादून- मसूरी देहरादून मोटर क्षतिग्रस्त, सुरक्षित यातायात की दृष्टि से मोटर मार्ग अग्रिम आदेश तक बंद
देहरादून।। जनपद में हो रही भारी बारिश के कारण देहरादून मसूरी सुवाखोली मोटर मार्ग पानी वाले बैंड के पास क्षतिग्रस्त हो गया सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से मार्ग में वाहनों के आवागमन बंद कर दिया वहीं जिला प्रशासन देहरादून जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान के निर्देश पर उपजिलाधिकारी मसूरी ने आदेश जारी किया है कि मार्ग का एक हिस्सा धंस जाने से मार्ग पर अग्रिम आदेशों तक वाहनों का आगमन बंद रहेगा ताकि यातायात सुरक्षित रहे और किसी प्रकार के जान माल का नुकसान ना हो वही देहरादून सुवाखोली मसूरी मोटर मार्ग बंद होने से उत्तरकाशी से सुवाखोली होते हुए देहरादून जाने वाले लोगों को अब दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा उन्हें चंबा ऋषिकेश होते हुए देहरादून जाना पड़ेगा।




No comments:
Post a Comment