उत्तरकाशी-पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार,पकड़ी गई स्मैक की कीमत 1.80 लाख रुपए - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Friday, July 17, 2026

उत्तरकाशी-पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार,पकड़ी गई स्मैक की कीमत 1.80 लाख रुपए

उत्तरकाशी-पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार,पकड़ी गई स्मैक की कीमत 1.80 लाख रुपए 




उत्तरकाशी।।जनपद में "ड्रग्स फ्री देवभूमि" "नशामुक्त अभियान" के तहत  पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय  के निर्देशन में  पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। नशा तस्करों पर लगातार अंकुश लगाया जा रहा है।पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के निर्देश एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली  दिनेश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली  पुलिस टीम द्वारा सटीक सूचना के आधार पर विगत रात्रि मनेरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अमित रावत नामक युवक को अवैध स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया। युवक के कब्जे से 6.12 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी।जिसकी कीमत 1 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली  में NDPS Act की धारा 8/21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले मे अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।



गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अमित रावत पुत्र रणवीर सिंह रावत, निवासी ग्राम बग्सारी धनारी, उत्तरकाशी, उम्र 35 वर्ष। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विनोद पंवार, कानि0 नीरज,कानि0 सोमेश पंत,होमगार्ड संतोष मौजूद रहे।वहीं उत्तरकाशी पुलिस अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार एक्शन ले रही है। वर्ष 2026 से अब तक जनपद पुलिस द्वारा NDPS Act के 23 मामलों में 28 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान करीब ₹44 लाख मूल्य की 8 किलोग्राम से अधिक चरस एवं 64.72 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।इसके अतिरिक्त नशे के कारोबार में लगातार संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अब तक 04 नशा तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जा चुकी है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.