उत्तरकाशी-जीवनदायनी बनी हेली एयर एम्बुलेंस सेवा, स्वास्थ्य बिगड़ने पर अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी को एयर सेवा से हायर सेंटर किया रेफर - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Monday, July 13, 2026

उत्तरकाशी-जीवनदायनी बनी हेली एयर एम्बुलेंस सेवा, स्वास्थ्य बिगड़ने पर अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी को एयर सेवा से हायर सेंटर किया रेफर

उत्तरकाशी-जीवनदायनी बनी हेली एयर एम्बुलेंस सेवा,स्वास्थ्य बिगड़ने पर अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी को एयर सेवा से हायर सेंटर किया रेफर




उत्तरकाशी।। उत्तराखंड राज्य के पहाड़ों के लिए एयर एंबुलेंस सेवा जीवनदायनी साबित हो रही है खासकर बरसात के समय में जब जगह-जगह सड़कें बाधित है और जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की हालत काफी गंभीर होने पर इलाज संभव न होने से डाक्टरों के द्वारा मरीजों  को हायर सेंटर रेफर किया जाता है। तो समस्या आती है कि कैसे हायर सेंटर पहुंचा जाएं क्योंकि सड़के बाधित है। और सड़क मार्ग से ले जाने में समय भी अधिक लगेगा तो ऐसे में एयर एंबुलेंस सेवा पहाड़ों में जीवन दायिनी बन रही है और मरीजों को समय पर हायर सेंटर पहुंचाकर मरीजों की जान बचा रही है राज्य एवं केंद्र सरकार की यह जनकल्याणकारी योजना काफी सराहनीय है।




उत्तरकाशी जिला अस्पताल में आज अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया उनकी तबीयत काफी खराब थी।उन्हें काफी दर्द हो रहा था। जिला अस्पताल में काफी इलाज करवाने के बाद भी उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। तो ऐसे में पत्रकार साथियों ने तत्परता दिखाई जिसमें वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र प्रसाद भट्ट,चिंरजीवी सेमवाल, बलवीर परमार, चंद्र प्रकाश बहुगुणा ,कृष्णा राणा, हेमकांत नौटियाल जब उनके हाल-चाल पूछने जिला अस्पताल पहुंचे और अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी की स्थिति काफी खराब होने पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पी. एस. पोखरियाल से वार्ता की तो वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब अध्यक्ष चिंरजीवी सेमवाल एवं हेमकांत नौटियाल के द्वारा उच्च अधिकारियों से वार्ता की एवं अन्य साथियों के एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पी. एस. पोखरियाल के द्वारा तत्परता दिखाई गई और हेली सेवा की मांग की गई उसके बाद जिला प्रशासन से वार्ता कर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पी एस पोखरियाल के सहयोग से हेली सेवा उपलब्ध की गई और अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी को हायर सेंटर एयर लिफ्ट किया गया अभी बताया जा रहा है कि इनका दून मेडिकल चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।




No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.