उत्तरकाशी-संघर्ष समिति एवं जिला प्रशासन के बीच वार्ता विफल,धरना 14 वें दिन भी जारी
उत्तरकाशी।। जनपद के सीमांत भटवाड़ी ब्लॉक परिसर में भटवाड़ी संघर्ष समिति के लोग अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 13 दिनों से धरने पर बैठे है।वहीं बीते मंगलवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य एवं गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान धरनास्थल पर पहुंचे और संघर्ष समिति के लोगों को तीन मांगों पर जल्द कार्यवाही का भरोसा दिलवाया लेकिन भटवाड़ी संघर्ष समिति के लोग नहीं माने अपना धरना जारी रखा धरने पर बैठे लोगों को कहना है कि जब तक धरातल पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती है तब तक हमारा धरना जारी रहेगा और अब हम आरपार की लड़ाई के पक्ष में है। वहीं जिला प्रशासन , विधायक और संघर्ष समिति के बीच वार्ता विफल रही तथा जिला प्रशासन को बेरंग वापस लौटना पड़ा लोगों की मांग है कि भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय खुले, गंगोत्री नेशनल हाईवे का जल्द चौड़ीकरण हो,भटवाड़ी ब्लॉक एवं तहसील में अधिकारी कर्मचारी नियमित रूप से बैठें।







No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.