उत्तरकाशी-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटा टेंपो ट्रेवल,बाल बाल बचे वाहन में सवार लोग
उत्तरकाशी।। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी सोनगाड़ के पास गंगोत्री से वापस आ रहा एक टेंपो ट्रेवल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया टेंपो ट्रेवल पलटने से वाहन में सवार 18 यात्रियों की चीख पुकार मच गई।वहीं चालक सहित 2 यात्री गंभीर घायल हुए बाकी यात्रियों को चोटें आई है। बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रेवल में राजस्थान के 18 यात्री सवार थे और ब्रेक फेल होने के कारण टेंपो ट्रेवल सड़क के किनारे पलट गया वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ,108 सेवा ,आपदा स्वयं सेवक राजेश रावत मौके पर पहुंचे और यात्रियों का रेस्क्यू किया गया और 108 सेवा की मदद से यात्रियों को जिला अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी भेजा गया।





No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.