उत्तरकाशी-जिलाधिकारी ने दिया लिखित आश्वासन यमुनोत्री विधायक ने अनिश्चितकालीन धरना किया समाप्त
उत्तरकाशी।।जनपद मुख्यालय जिला कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को बड़ी संख्या में विधायक संजय डोभाल और उनके समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन और जनाक्रोश रैली निकाली उसके बाद यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन करने पर बैठ गए। वहीं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य किसी महत्वपूर्ण बैठक में दिल्ली गए थे आज जिलाधिकारी प्रशांत आर्य जनपद मुख्यालय में पहुंचे और जिला मुख्यालय में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल एवं उनके समर्थकों द्वारा किए जा रहे धरने को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मौके पर पहुंचकर विधायक से वार्ता कर समाप्त करा दिया है।
जिलाधिकारी ने यमुनोत्री विधायक के जिला योजना 2026–27 में स्वीकृत जिला योजना के संशोधन/पुर्नविचार हेतु प्रत्यावेदन पर प्राप्त सुझावों के लिए जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी को जिला योजना 2026–27 में यथोचित संशोधन/पुर्नविचार की कार्यवाही हेतु माह अगस्त के अंत तक बैठक कराते हुए कार्यवाही पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी के आश्वासन से संतुष्ट होकर यमुनोत्री विधायक ने धरना समाप्त कर दिया है।






No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.