उत्तरकाशी-दयारा बुग्याल में बटर फेस्टिवल और जनपद में नाग पंचमी मेलों की धूम पूर्व विधायक ने क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Monday, August 17, 2026

उत्तरकाशी-दयारा बुग्याल में बटर फेस्टिवल और जनपद में नाग पंचमी मेलों की धूम पूर्व विधायक ने क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना

उत्तरकाशी-दयारा बुग्याल में बटर फेस्टिवल और जनपद में नाग पंचमी मेलों की धूम पूर्व विधायक ने क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना




उत्तरकाशी।। जनपद  आज  दयारा बुग्याल दूध, दही और मक्खन के रंग में सराबोर नजर आया।समुद्रतल से करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर आयोजित पारंपरिक अंढूड़ी (बटर फेस्टिवल) में ग्रामीणों ने गुलाल के बजाय दूध, दही और मक्खन से होली खेली इस दौरान चारों ओर लोक संस्कृति की अनूठी छटा बिखरी नजर आई। तू ही दूसरी तरफ जनपद के विभिन्न स्थानों में नाग पंचमी मेलों की धूम रही।दयारा पर्यटन विकास समिति की ओर से आयोजित अंढूड़ी पर्व में पंचगाई पट्टी के रैथल, नटीण, बंद्राणी, क्यार्क और भटवाड़ी गांवों के ग्रामीण अपने आराध्य समेश्वर देवता की देवडोली के साथ दयारा बुग्याल पहुंचे। और बड़ी धूमधाम से बटर फेस्टिवल मनाया।







उत्तरकाशी जनपद नाग पंचमी मेलों  की धूम रही वहीं गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने धनारी एवं टकनौर क्षेत्र में आयोजित विभिन्न नाग पंचमी महोत्सवों में प्रतिभाग कर देवदर्शन एवं देव आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।पूर्व  विधायक सजवाण ने धनारी क्षेत्र के पंचाणगांव स्थित भगवान श्री चन्दन नाग देवता के सिद्धपीठ मन्यारा धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और देव आशीर्वाद प्राप्त किया। गांव की ऊंचाई पर स्थित यह दिव्य धाम क्षेत्र की गहरी देव आस्था, लोक परंपराओं एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे पावन धाम हमारी सनातन परंपराओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी जीवंत बनाए रखने के साथ ही समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता प्रदान करते हैं।





उन्होंने पंचाणगांव के समस्त ग्रामवासियों को प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्री चन्दन नाग देवता से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।इसके उपरांत विजयपाल सजवाण ने टकनौर क्षेत्र के बार्सू गांव में भगवान श्री बासुकी नाग देवता के सानिध्य में आयोजित नाग पंचमी देव महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर भगवान बासुकी नाग देवता का दुग्धाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना के दर्शन प्रमुख कार्यक्रम रहे।




No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.