उत्तरकाशी-प्रसव पीड़िता महिला को गम्भीर हालत में हेली एम्बुलेंस सेवा से हायर सेंटर किया रेफर - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Wednesday, August 12, 2026

उत्तरकाशी-प्रसव पीड़िता महिला को गम्भीर हालत में हेली एम्बुलेंस सेवा से हायर सेंटर किया रेफर

उत्तरकाशी-प्रसव पीड़िता महिला को गम्भीर हालत में हेली एम्बुलेंस सेवा से हायर सेंटर किया रेफर






उत्तरकाशी।।जनपद में आज  अर्चना रावत पुत्री  भरत सिंह,  उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी ग्राम पिपियारा, पोस्ट ऑफिस कुंवा,का प्रसव नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा था। मरीज जुड़वा गर्भावस्था की स्थिति में है। एक शिशु का प्रसव हो चुका है, जबकि दूसरे शिशु के प्रसव में अवरोध (Obstruction) उत्पन्न होने के कारण स्थिति गंभीर एवं आपातकालीन बनी हुई है। किन्तु मरीज की स्थिति अत्यधिक गंभीर होने के कारण  चिकित्सकों द्वारा हेली एंबुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किए जाने की सलाह दी गई है जिसके बाद परिजनों द्वारा हेली एंबुलेंस का अनुरोध किया गया है अनुरोध  में जिला प्रशासन द्वारा हैली की मांग कर उक्त मरीज को  हेली एंबुलेंस के माध्यम से समय अपराहन 02ः27 बजे नौगांव चामी हैलीपैड से दून अस्पतात देहरादून हेतु भेजा गया है।




No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.