Accident breaking- बोलोरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त,घटना में 05 लोगों की दर्दनाक मौत ,एक घायल और एक व्यक्ति लापता
-:देवप्रयाग के पास बोलेरो वाहन गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF द्वारा राहत एवं बचाव अभियान जारी।।
पौड़ी।।जनपद के देवप्रयाग क्षेत्र में पौड़ी की ओर डंपिंग जोन के समीप एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें वाहन में सवार 5 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई।वहीं दुर्घटना की सूचना मिलते ही SDRF श्रीनगर की टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव अभियान प्रारंभ किया गया। अत्यंत विषम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संचालित रेस्क्यू अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो वाहन में कुल 07 लोगों के सवार होने की पुष्टि हुई।
एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले एक घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगो द्वारा पूर्व में ही सुरक्षित निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया था। घायल की पहचान अरम (16 वर्ष), पुत्र अफजाल, निवासी रायपुर जीतपुर, हरिद्वार के रूप में हुई।रेस्क्यू अभियान के दौरान वाहन में सवार पाँच व्यक्तियों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान निम्नानुसार हुई—
-:अफजाल पुत्र अकबर सूफी (49 वर्ष)
-:गुफरान पुत्र अकबर (34 वर्ष)
-:सब्बू पत्नी अफजाल (40 वर्ष)
-:अनामिया पुत्री अफजाल (03 वर्ष)
-:शादाब पुत्र अफजाल (14 वर्ष)
दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति अभी भी लापता है। SDRF की टीम निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर लापता व्यक्ति की तलाश हेतु सघन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार संचालित कर रही है।





No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.