उत्तरकाशी-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का 70 मीटर हिस्से में पड़ी बड़ी बड़ी दरारें,खतरा अभी टला नहीं
उत्तरकाशी।।जनपद गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाड़ी तहसील ब्लॉक मुख्यालय चढ़ेथी से आगे पापड़ गाड़ के पास सड़क एक बार फिर धीरे-धीरे धंसने लगी है। करीब 70 मीटर हिस्से में दरारें पड़ गई हैं, जिससे राजमार्ग के पूरी तरह बाधित होने का खतरा मंडरा रहा है। फिलहाल छोटे वाहन किसी तरह निकल रहे हैं, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही बेहद मुश्किल हो गई है।स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह सड़क पर हल्के क्रैक दिखाई दिए थे, लेकिन सड़क पर दरारें लगातार बढ़ रही है यदि धंसाव इसी तरह बढ़ता रहा तो किसी भी समय गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बंद हो सकता है।
बताते चलें कि 2025 धराली आपदा के दौरान इसी स्थान पर लगभग 100 मीटर सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई थी। इसके बाद बीआरओ (BRO) द्वारा यहां मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य कराया गया तथा सड़क का डामरीकरण भी किया गया था। लेकिन अब इसी स्थान पर दोबारा दरारें उभरने लगी है। बीआरओ के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सड़क निर्माण गुणवत्ता के अनुसार हुए होते एवं सड़क निर्माण कार्य स्थाई समाधान के साथ किया गया होता तो इतनी कम अवधि में दोबारा ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। लोगों ने संबंधित एजेंसियों से तत्काल विशेषज्ञों की टीम भेजकर जांच कराने और स्थाई सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।हालांकि बीआरओ ने अस्थाई रूप सड़क आवाजाही के बना दी है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है।





No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.