उत्तरकाशी-जर्जर ट्राली ,नीचे उफनती नदी, ऊपर ट्रॉली में प्रतिदिन झूलती दर्जनों जिंदगियां,गांव महज 4 किलोमीटर की दूरी पर और विकास मिलों दूर
-: स्यूणा गांव को तब मिलेगा सुरक्षित पुल,जब कोई बड़ा हादसा होगा।।
-: ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर लगाए आरोप,नहीं ले रहा कोई हमारी सुध,पैदल रास्ते नहीं जर्जर ट्राली पर जान जोखिम में डालकर सफर करने मजबूर।।
उत्तरकाशी।।। जनपद मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर दूर स्यूणा गांव की समस्या बरसात के समय ज्यादा बढ़ जाती है। स्यूणा गांव के लगी ट्राली से आवाजाही करना काफी खतरनाक है।ग्रामीणों के लिए पैदल रास्ता भी नहीं है।जिस कारण ग्रामीण जर्जर ट्राली से आने जाने को मजबूर है।स्कूली बच्चे ,गर्भवती महिलाओं एवं बीमार लोगों को ग्रामीण जान जोखिम में डालकर इसी ट्रॉली से आवागमन करते है।नीचे उफनती भागीरथी नदी और ऊपर ट्रॉली पर झूलती जिंदगी किसी बड़े हादसे को न्यौता दे रही है।
जनपद मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूरी पर भागीरथी नदी किनारे बसा स्यूणा गांव में 40 परिवार है।और लंबे समय से शासन प्रशासन से पुल मांग कर रहे जिसके लिए ग्रामीणों ने कई बार सरकार और जनप्रतिनिधियों से गुहार भी लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई गांव के लिए दो साल पहले पुल की स्वीकृति भी मिली टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हुई थी लेकिन करीब दो वर्ष बाद भी उस पर कार्रवाई नहीं हो पाई है। वही ग्रामीणों की समस्या बरसात में ज्यादा बढ़ जाती है क्योंकि भागीरथी नदी का जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है ग्रामीणों का कहना बारिश ज्यादा होने पर स्कूली बच्चे कई दिनों तक स्कूल नहीं जाते और एक महिला ने आपबीती बताई कि कुछ समय पहले बीमार हो गई थी और बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों ने उसे अस्पताल तक पहुंचाया ग्रामीणों का कहना जब बच्चे स्कूल जाते है तो मन में बड़ा डर बना रहता है कि कहीं कोई हादसा ना हो जाए।
जनपद मुख्यालय से महज04 किमी की दूरी पर बसे स्यूणा गांव आज तक सड़क से नहीं जुड़ पाया है। वर्षों पूर्व लगी ट्राली जर्जर होने के कारण उसमें खतरा बना हुआ है। ट्राली को खिंचते हुए कई लोगों चोटिल हो चुके हैंं। बुजुर्ग और बच्चों के साथ सबसे अधिक समस्या का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधि वोट मांगने जरूर आते है लेकिन समस्या का समाधान नहीं करते। तो क्या फायदा ऐसे जनप्रतिनिधियों का जो ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं कर पाते।








No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.