उत्तरकाशी-NH पर बाइक और डंपर की जबरदस्त टक्कर,दुर्घटना में एक की मौत एक घायल
उत्तरकाशी।।जनपद यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ब्रह्मखाल (शिवगुफा) के पास एक बाइक और डंपर की आपस मेंजबरदस्त टक्कर हो गई।बताया जा रहा है कि घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हुए सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी गेंवला (ब्रह्मखाल) घटनास्थल पर पहुंचे। मौके से पुलिस द्वारा घायल व्यक्तियों को अपने निजी वाहन से सरकारी अस्पताल ब्रह्मखाल लाया गया। जिसमें घायल बबलू पुत्र हीरालाल उम्र 32 वर्ष निवासी 91 खिचड़ीपुर कल्याणपुर ब्लॉक 3 नई दिल्ली जिनकी स्थिति काफी गंभीर थी की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है।जबकि संदीप पुत्र गोविंद सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी खिचड़ीपुर कल्याणपुर ब्लॉक 3 नई दिल्ली मूल निवासी ग्राम कोलायटी जिला चंपावत उत्तराखंड, जिसके हाथ पैर में चोटें है और उपचार किया जा रहा है। ट्रक (डंपर) वाहन चालक राकेश प्रसाद पुत्र नथीराम उम्र 48 वर्ष ग्राम वाण तहसील डुडा थाना धरासू जिला उत्तरकाशी निवासी है।ट्रक नंबर- UK07CB1765,मोटर साइकिल no-DL7SBQ2428अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.