News update-कांवड़ मेले में SDRF की तत्परता से 18 कावड बीते रोज और 20 कांवड़ियों को डूबने से आज बचाया,एसडीआरएफ कमांडेंट के कुशल नेतृत्व का परिणाम - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Sunday, August 9, 2026

News update-कांवड़ मेले में SDRF की तत्परता से 18 कावड बीते रोज और 20 कांवड़ियों को डूबने से आज बचाया,एसडीआरएफ कमांडेंट के कुशल नेतृत्व का परिणाम

News update-कांवड़ मेले में SDRF की तत्परता से 18 कावड  बीते रोज और 20 कांवड़ियों को डूबने से आज बचाया,एसडीआरएफ कमांडेंट के कुशल नेतृत्व का परिणाम 






हरिद्वार।।। उत्तराखंड राज्य में  इस समय कावड़ यात्रा बड़ी जोरो से चल रही है। और बड़ी संख्या में कावड़ यात्री गंगा जल भरने के लिए गंगोत्री ,गोमुख या विभिन्न गंगा घाटों पर आ रहे है।गंगोत्री और  हरिद्वार के स्नान घाटों में कावड़ यात्री जलभरकर स्नान कर रहे है और सुरक्षा मानकों को ताक में रखकर गंगा नदी में पुलिस प्रशासन द्वारा बार बार अपील के बाद भी सुरक्षा मानकों को ताक पर रख रहे है।जिसका नतीजा कई कावड़ यात्री और श्रद्धालु गंगा नदी की चपेट में आ रहे है।उत्तराखंड SDRF कमांडेंट अर्पण यदुवंशी के मार्गदर्शन एवं निर्देश पर कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हरिद्वार ,ऋषिकेश एवं गंगोत्री सहित विभिन्न गंगा घाटों तथा संवेदनशील स्थानों पर SDRF उत्तराखण्ड पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं। गंगा में स्नान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति से निपटने के लिए SDRF जवानों के द्वारा पूरी सतर्कता एवं तत्परता के साथ लगातार निगरानी की जा रही है।कावड़ यात्रा के दौरान कल शनिवार को हरिद्वार के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान में पैर फिसलने एवं गंगा के तेज बहाव की चपेट में आने से संकट में फंसे कुल 18 शिवभक्तों को SDRF के जवानों द्वारा त्वरित रेस्क्यू कार्रवाई करते हुए सकुशल बाहर निकाला गया। SDRF जवानों की तत्परता, साहस एवं त्वरित कार्रवाई के चलते सभी 18 शिवभक्तों को सुरक्षित बचा लिया गया।





वहीं आज कांवड़ मेले के दौरान SDRF की टीमों ने विभिन्न घाटों पर स्नान कर रहे कांवड़ियों को डूबने से बचाते हुए सराहनीय कार्य किया। SDRF की तैनात टीमों ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए कुल 21 कांवड़ियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया।

-:कांगड़ा घाट, हरिद्वार: SDRF टीम द्वारा 17 कांवड़ियों को रेस्क्यू कर डूबने से बचाया गया।।

-:प्रेम नगर घाट: SDRF टीम द्वारा 3 कांवड़ियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया गया।।

-:नीलकंठ मेला क्षेत्र: SDRF टीम द्वारा 1 कांवड़ियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया गया।।



No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.