उत्तरकाशी-जनपद में देर रात्रि 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके किए गए महसूस
उत्तरकाशी।।जनपद में देर रात्रि 1 बजकर 21 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके जनपद मुख्यालय ,बड़कोट ,मोरी, नौगांव,डुंडा सहित चिनियालीसौड में महसूस किए गए, भूकंप की तीव्रता रेक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई और भूकंप की गहराई पृथ्वी की सतह से 10 किलोमीटर नीचे थी साथ ही भूकंप का केंद्र तहसील बड़कोट के राजगढ़ी के आसपास बताया जा रहा है।हालांकि रात्रि का समय था तो आम लोगों ने भूकंप के झटके कम ही महसूस किए लेकिन बताया जा रहा कि जनपद में भूकंप से अभी तक किसी भी प्रकार के जानमाल के नुक़सान की खबर नहीं है।



No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.