उत्तरकाशी-राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन और बड़े बड़े बोल्डर आने से मार्ग बंद,लंबा लगा जमा मार्ग में फंसे वाहन और यात्री - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Monday, August 10, 2026

उत्तरकाशी-राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन और बड़े बड़े बोल्डर आने से मार्ग बंद,लंबा लगा जमा मार्ग में फंसे वाहन और यात्री

उत्तरकाशी-राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन और बड़े बड़े बोल्डर आने से मार्ग बंद,लंबा लगा जमा मार्ग में फंसे वाहन और यात्री






उत्तरकाशी।।। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग आज सुबह हेल्कुगाड़ के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन और बड़े-बड़े चट्टाने सड़क पर गिरने से मार्ग बंद हो गया मार्ग बंद होने से मार्ग के दोनों तरफ कावड़ यात्री ,चारधाम यात्री और स्थानीय लोग फंसे हुए है और करीब 3 किलोमीटर लंबा जमा लगा हुआ है।वहीं BRO की मशीनों के द्वारा अभी भी मार्ग को सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन बताया जा रहा है कि हेल्कु गाड़ भूस्खलन क्षेत्र के पास अभी भी बीआरओ की बड़ी मशीनें नहीं पहुंच पाई है जिसके कारण मार्ग से बड़े-बड़े बोल्डर अभी तक नहीं हटा पाए हैं हालांकि पैदल आवागमन के लिए मार्ग को खोल दिया गया है लेकिन अभी भी मार्ग में बड़ी संख्या में वाहन और यात्री फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को खुलने में अभी 2 से 3 घंटे का समय लगेगा। आपदा स्वयं सेवक राजेश रावत ने मार्ग में फंसे लोगों का रेस्क्यू करने में मदद की एवं बंद मार्ग के खोलने लगातार सहायता कर रहे है।






No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.