उत्तरकाशी-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पारंपरिक थोलू-ध्याणी मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Saturday, August 15, 2026

उत्तरकाशी-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पारंपरिक थोलू-ध्याणी मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक

उत्तरकाशी-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पारंपरिक थोलू-ध्याणी मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक 




उत्तरकाशी।।। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने पार्टी कार्यालय ज्ञानसू में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरांत नाल्डकठूड़ क्षेत्र के डिडसारी गांव पहुंचकर पारंपरिक थोलू एवं ध्याणी मिलन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से अपने मायके पहुंची ध्याणियों से आत्मीय भेंट कर स्वतंत्रता दिवस एवं ध्याणी मिलन मेले की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।गांव की व्याही ध्याणियों द्वारा अपने आराध्य कालिग नाग देवता के सानिध्य में आयोजित यह पारंपरिक आयोजन श्रद्धा, संस्कृति और आत्मीयता का सुंदर संगम रहा। कार्यक्रम में स्थानीय परंपराओं और लोक-संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली।





पूर्व विधायक सजवाण ने कहा कि थोलू-ध्याणी मिलन जैसे पारंपरिक एवं पारिवारिक आयोजन हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति और सामाजिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे अवसर मायके से जुड़ी ध्याणियों को अपनी जड़ों और परिवार से पुनः जोड़ने के साथ-साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने भगवान वाणेश्वर महादेव एवं कालिग नाग देवता से समस्त ध्याणियों, ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।





कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्योति राजू राणा, ब्लॉक प्रमुख डुंडा  राजदीप परमार, ज्येष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश कुमार, ग्राम प्रधान प्रकाश चंद्र डिमरी, वरिष्ठ साथी  हरि सिंह राणा, पूर्व सरपंच भरत सिंह राणा, युवा साथी  अनिल राणा, पुजारी विनोद डिमरी, प्रधान मांडो श्रीमती रेखा भट्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष श्रीमती संगीता देवी, श्रीमती सविता चमोली, श्रीमती राखी चमोली, श्रीमती कुसुम राणा, गजेंद्र राणा, विमल राणा, पूर्व प्रधान संतोष कुमार,  प्रकाश बिष्ट, विनीश असवाल, आदर्श रावत,  मानेंद्र पंवार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.