उत्तरकाशी-विभाग की बड़ी लापरवाही आपदा के एक साल बाद भी नहीं बना पुल जान जोखिम में डालकर खतरनाक रास्तों को पार कर रहे ग्रामीण,सीएम भी कर चुके स्थलीय निरीक्षण
उत्तरकाशी।। जनपद के यमुनोत्री विधानसभा के विकास खंड नौगांव के कुपड़ा कुंशाला त्रिखीली मोटर मार्ग की स्थिति काफी खराब है। और आपदा की एक साल बाद भी पुल निर्माण नहीं हो पाया है ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग बड़कोट की बड़ी लापरवाही कारण एक साल बाद भी गड़गाड़ में मोटर पुल का निर्माण नहीं हो पाया है।जिस कारण ग्रामीण जान जोखिम में डालकर खतरनाक रास्तों को पार करने को मजबूर है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते रोज भारी बारिश के कारण गड़गाड़ में जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों को गदेरे को पार करना मुश्किल हो गया तो फिर महिलाओं को जेसीबी के अगले हिस्से पर बैठाकर गदेरे को पार करवाया गया।ग्रामीणों का कहना है कि हमारे स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं लोक निर्माण विभाग बड़कोट की बड़ी लापरवाही के कारण ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि शीघ्र मोटर पुल निर्माण और सड़क मार्ग को दुरुस्त किया जाए।वहीं गड़गाड़ में मुख्यमंत्री ने भी स्थलीय निरीक्षण किया था बावजूद इसके विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण आपदा के एक साल बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
वही लोक निर्माण विभाग बड़कोट के अधिशासी अभियंता का कहना है कि पुल निर्माण की स्वीकृति विलंब से मिली है। 86 लाख की लागत से 60 मीटर लंबे स्पान पुल का कार्य अप्रैल माह से शुरू किया गया लेकिन बीच में बरसात होने के कारण पुल निर्माण कार्य करने में काफी दिक्कतें हुई जिस कारण पुल निर्माण में विलंब हुआ अब जल्द ही पुल निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा उधर ग्रामीण कह रहे हैं कि पुल का कार्य अभी 50% हुआ है लेकिन विभाग का कहना है कि पुल का कार्य करीब 80 से 90% पूर्ण हो चुका है अब देखना होगा कब तक ग्रामीणों को इस प्रकार के जोखिम भरे रास्तों से जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है।ग्राम प्रधान प्रभा देवी,प्रधान प्रतिनिधि मोहन सिंह राणा,चित्र मोहन,प्रद्युम्न,महावीर रावत आदि का कहना है कि कई बार विभाग और प्रशासन को लिखित और मौखिक भी अवगत करवाया गया पर कार्य की गति काफी धीमी है जिसमें विभाग की बड़ी लापरवाही है वहीं ग्रामीणों ने जल्द शासन प्रशासन से पुल निर्माण पूरा करने की मांग की है।








No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.