Big breaking-टनल हादसे में 6 लोगों की मौत 14 घायल राहत बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी मुख्यमंत्री धामी ने हादसे में प्रभावित श्रमिकों को हर संभव सहायता का दिया भरोसा - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Friday, August 14, 2026

Big breaking-टनल हादसे में 6 लोगों की मौत 14 घायल राहत बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी मुख्यमंत्री धामी ने हादसे में प्रभावित श्रमिकों को हर संभव सहायता का दिया भरोसा

Big breaking-टनल हादसे में 6 लोगों की मौत 14 घायल राहत बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी मुख्यमंत्री धामी ने हादसे में प्रभावित श्रमिकों को हर संभव सहायता का दिया भरोसा 





मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 

चमोली।।जनपद  के मायापुर  पीपलकोटी टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल  में हुए  हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 लोग घायल हुए है। अभी भी कुछ लोग टनल के अंदर फंसे  हैं टनल में फंसे लोगों को निकालने का रेस्क्यू कार्य जारी है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात्रि मायापुर (पीपलकोटी), चमोली स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल राज्य आपदा परिचालन केंद्र, देहरादून पहुंचे और वहां से पूरे राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभालते हुए अधिकारियों को युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री  धामी ने रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना और उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है तथा उनके उपचार और पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की जाएगी।






वहीं बताया जा रहा है कि  सुरंग में कुल 22 व्यक्तियों के फंसे होने की सूचना है, जिनमें से 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि शेष लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू कार्य  लगातार जारी है।मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली  गौरव कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने डिप्टी सीएमओ से भी बातचीत कर घायलों को तत्काल सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहने देने तथा आवश्यकता पड़ने पर हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से गंभीर घायलों को एम्स अथवा अन्य उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफर करने के निर्देश दिए।




वहीं देर रात्रि कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी भी घटनास्थल पर साथ ही पूरी घटना की जानकारी ली घटनास्थल पर जिलाधिकारी  गौरव कुमार स्वयं मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना तथा अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें संयुक्त रूप से युद्धस्तर पर बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। प्रशासन द्वारा घटनास्थल पर आवश्यक संसाधन, मशीनरी और चिकित्सा व्यवस्थाएं भी तत्काल उपलब्ध कराई गई हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.