Big news-मकान ढहने से मलबे में दबे पांच वर्षीय बच्चे सहित 03 लोगों की मौत SDRF की टीम ने शव किए बरामद
पौड़ी गढ़वाल।।जनपद के सतपुली मेहर गांव में आज सुबह एक मकान ढहने से एक बच्चे सहित 03 लोग मलबे में दब गए ग्रामीणों इसकी सूचना पुलिस को दी तो तत्काल सूचना मिलते ही सतपुली पोस्ट से प्रभारी उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम ने जिला पुलिस, तहसील प्रशासन एवं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए सघन राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
SDRF जवानों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच मलबे को व्यवस्थित तरीके से हटाते हुए संभावित स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान मलबे में दबे तीनों व्यक्तियों के शव एक-एक कर बरामद कर लिए गए तथा आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किए गए।इसके पश्चात SDRF टीम द्वारा घटनास्थल के सभी संभावित स्थानों की गहन जांच एवं सर्चिंग की गई। किसी अन्य व्यक्ति के मलबे में दबे होने की संभावना न रहने पर रेस्क्यू अभियान समाप्त किया गया।





No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.