उत्तरकाशी-जनपद में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट, डी एम ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर अवरुद्ध मार्ग का किया निरीक्षण,1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश
उत्तरकाशी।।जनपद में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बार बार बंद हो रहे है। जिससे चारधाम यात्रियों सहित आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है।वहीं कल गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नगुण के पास बंद होने से वाहनों की आवाजाही बाधित थी।बंद राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने का कार्य किया जा रहा था।जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर बंद मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया और इस दौरान बीआरओ के अधिकारियों को सड़क खोलने और जल्द से जल्द यातायात सुचारू करने के निर्देश दिए।
अवरूद्ध मार्ग को खोलने के लिए एक पॉकलेन मशीन और एक जेसीबी मशीन लगातार कार्य में लगी थी। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे लोगों से वार्ता कर उनका हालचाल जाना।जिलाधिकारी ने कहा बरसात के मौसम में भूस्खलन से अवरूद्ध हुए मार्गों को खोलना चुनौतीपूर्ण होता है।जिला प्रशासन प्राथमिकता और पूरी प्रतिबद्धता के साथ मार्गों को बहाल करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।इस दौरान डीडीएमओ शार्दुल गुसाईं उपस्थित रहे।
जनपद में आज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है मौसम विभाग ने आज 10 जुलाई को जनपद में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई है वही जिलाधिकारी ने मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जनपद के 1 से 12 तक के सभी सरकारी ,गैर सरकारी स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश रखने की निर्देश दिए साथ ही सभी विभागों और एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने के रहने को कहा है। और आम लोगों से अपील की है कि अनावश्यक आवागमन न करें ,कच्चे पेड़, बिजली के पोल और नदी, नालों से दूरी बनाए रखें साथ ही ट्रैकिंग पर आने वाले ट्रैकरो की आवाजाही अभी पर फिलहाल रोक लगा दी है।





No comments:
Post a Comment