उत्तरकाशी -मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी जनपद में भारी से भारी बारिश होने की संभावना, जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को दिए निर्देश - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Sunday, July 19, 2026

उत्तरकाशी -मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी जनपद में भारी से भारी बारिश होने की संभावना, जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को दिए निर्देश

उत्तरकाशी-मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी जनपद में भारी से भारी बारिश होने की संभावना, जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को दिए निर्देश




उत्तरकाशी।।जनपद में मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी है  जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए निर्देश जारी किए है।मौसम  विभाग ने दिनांक 19 एवं 20 जुलाई  को – Orange Alert (ऑरेंज अलर्ट) की चेतवानी जारी की है जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश तथा गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली एवं बारिश  के तीव्र से अत्यंत तीव्र होने की  संभावना जताई है।



जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को  आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी किए है।


-:प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाए रखते हुए सुरक्षा एवं आवागमन नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।


-:किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थानीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाए।


-:जनपद अंतर्गत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा ट्रैकिंग पर जा रहे ट्रैकर्स को मौसम की अवधि में ट्रैकिंग न करने हेतु जागरूक किया जाए। साथ ही, रात्रि 08:00 बजे से प्रातः 05:00 बजे तक जनपद अंतर्गत यात्रियों एवं पर्यटकों का आवागमन प्रतिबंधित रखा जाए।


-:आपदा प्रबंधन के तहत IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहें।


-:NH, PWD, PMGSY, BRO आदि विभाग मोटर मार्ग बाधित होने की स्थिति में तत्काल मार्ग खोलने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।


-:सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में बने रहें।


-:सभी चौकी/थाने आपदा संबंधी उपकरणों एवं वायरलेस सहित हाई अलर्ट पर रहें।


-:आपदा की स्थिति में लोगों के फंसे होने पर खाद्य सामग्री एवं मेडिकल सहायता की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


-:मुख्य शिक्षा अधिकारी, जनपद उत्तरकाशी द्वारा ब्लॉक स्तर पर हो रही भारी वर्षा एवं प्रतिकूल मौसम की स्थिति के दृष्टिगत ऐसे विद्यालय, जहाँ विद्यार्थियों को गाड़-गदेरों/नदियों को पार कर विद्यालय पहुँचना पड़ता है, विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत अपने स्तर से आवश्यकतानुसार अवकाश घोषित किया जाना सुनिश्चित किया जाए।


-:तहसील स्तर पर गठित QRT (त्वरित प्रतिक्रिया दल) को अलर्ट मोड पर रखा जाए तथा किसी भी आपदा/आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु तैयार रखा जाए।


-:असामान्य मौसम एवं भारी वर्षा की चेतावनी के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को नियंत्रित किया जाए।


-:किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल DEOC/जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को उपलब्ध कराई जाए।


⚠️ सभी संबंधित अधिकारी जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सूचित करें।

No comments:

Post a Comment