उत्तरकाशी-नदी के तेज बहाव में बहे युवक की तलाश में जुटी एसडीआरएफ–एनडीआरएफ की टीम,नहीं मिला कोई सुराग
उत्तरकाशी।। जनपद के चुंगी बड़ेथी पुल के नीचे से एक 18 वर्षीय युवक नदी के तेज बहाव में बह गया।युवक का नाम अनमोल जोशी बताया जा रहा। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू एवं सर्च अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने बड़ेथी गाड से मनेरा बाईपास पुल के नीचे भागीरथी नदी तक संभावित सभी स्थानों पर गहन सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान नदी के तटीय क्षेत्रों, तीव्र बहाव वाले हिस्सों तथा अन्य संभावित स्थानों की बारीकी से तलाश की गई लेकिन नदी में बहे युवक का कोई सुराग नहीं मिला वहीं अभी भी टीमों के द्वारा सर्च अभियान जारी है।





No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.