उत्तरकाशी-महिला की अश्लील वीडियो/फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले मे आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल
उत्तरकाशी।।जनपद के बडकोट पुलिस की टीम द्वारा महिला की अश्लील वीडियो/फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले मे एक युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। बीते 12 फरवरी को एक महिला द्वारा कोतवाली बडकोट पर घनसाली, टिहरी निवासी एक युवक के विरुद्ध सोशल मीडिया पर जान पहचान,अश्लील फोटो तथा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रसारित करने तथा प्रसारित करने से रोकने के लिए कहने पर जान मारने की धमकी देने के संबंध में एक लिखित तहरीर दी गयी थी। तहरीर के आधार पर उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा युवक के विरुद्ध कोतवाली बडकोट पर धारा 77, 351(3) भारतीय न्याय संहिता तथा 66(c), 66(e), 67(a) IT Act के के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामला महिला की अस्मिता से जुडा होने तथा प्रकरण की संवेदनशीलता/गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी के सम्बन्ध में कडे निर्देश दिये पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार तथा प्रभारी निरीक्षक बडकोट सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में बडकोट पुलिस की टीम द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये सर्विलांस/तकनीकी सहायता से आरोपी युवक मंजीत(25 वर्ष) को जनकपुरी, दिल्ली से गिरफ्तार कर कल 17 फरवरी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक बडकोट सुभाषचंद्र ,उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह रावत , हे0कानि0 रघुवीर सिंह(एसओजी),कानि0 प्रवीन सिंह नेगी मौजूद रहे



No comments:
Post a Comment