दुःखद हादसा-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरंग के अंदर बाइक और कार की टक्कर,हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Thursday, February 19, 2026

दुःखद हादसा-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरंग के अंदर बाइक और कार की टक्कर,हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत

दुःखद हादसा-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरंग के अंदर बाइक और कार की टक्कर,हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत 





उत्तरकाशी।।जनपद मुख्यालय तांबाखानी सुरंग के अंदर बाइक और ऑल्टो वाहन की  टक्कर में एक 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई।आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बताया गया कि  बुधवार  रात्रि  लगभग 08:30 बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग  तांबाखानी सुरंग के अन्दर एक बाइक वाहन संख्या-यू०के०-14एल0-7449 एवं ऑल्टो कार  (ब्लेक कलर) वाहन की अचानक टक्कर होने से बाईक में सवार व्यक्ति गम्भीर घायल हो गया । जिसे उपचार के लिए 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय  लाया गया। चिकित्सक द्वारा उक्त व्यक्ति को अस्पताल में मृत घोषित किया गया है। पुलिस /परिजन मौके पर मौजूद रहे।शव का पंचायतनामा पोस्टमार्टम आदि की कार्यवाही गतिमान है। मृतक की पहचान नवीन राणा 32 वर्ष पुत्र आनद सिंह निवासी चुंगी बड़ेथी के रूप में हुई है।



No comments:

Post a Comment