उत्तरकाशी-नगरपालिका बाड़ाहाट नगर की समस्त सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद, पालिका बोर्ड एवं सफाई कर्मचारी संघ ने लिया निर्णय ये है करण - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Wednesday, February 18, 2026

उत्तरकाशी-नगरपालिका बाड़ाहाट नगर की समस्त सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद, पालिका बोर्ड एवं सफाई कर्मचारी संघ ने लिया निर्णय ये है करण

उत्तरकाशी-नगरपालिका बाड़ाहाट नगर की समस्त सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद, पालिका बोर्ड एवं सफाई कर्मचारी संघ ने लिया निर्णय ये है करण



उत्तरकाशी।।जनपद नगरपालिका बाड़ाहाट ने नगर की अपनी सभी सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी है दरअसल पिछले लंबे समय से नगर की विभिन्न समस्या सहित तांबाखानी सुरंग से कूड़ा हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे आंदोलनकरियों ने कल तांबाखानी सुरंग के बाहर पड़े कूड़े को एक डब्बे में भरकर नगरपालिका अध्यक्ष के घर बाहर फेंक दिया बस विवाद यहीं से शुरू हुआ। नगरपालिका अध्यक्ष और बोर्ड के सभासदों सहित सफाई कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि जब तक प्रदर्शनकारियों की इस अभद्रता के लिए कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती तब तक नगर की संपूर्ण कार्य व्यवस्था अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगी।वहीं पालिका ने आरोप लगाया कि विकास को रोकने और अभद्रता करने वालों के विरुद्ध सामूहिक आक्रोश है और बाड़ाहाट नगर वासियों को सूचित किया जाता है कि नगर पालिका परिषद  के समस्त बोर्ड सदस्यों एवं कर्मचारियों द्वारा नगर की सभी सेवाएँ (डोर-टू-डोर कूड़ा उठान एवं अन्य सफ़ाई व्यवस्था) अनिश्चितकालीन रूप से बाधित कर दी गई हैं।पालिका अध्यक्ष का कहना है कि धरना प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है लेकिन व्यक्तिगत छवि को धूमिल करना  असहनीय है पालिका अध्यक्ष ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मेरे द्वारा थाना कोतवाली कार्यवाही के लिए प्राथमिकी रिपोर्ट  भी दर्ज की गई है।




पालिका ने विरोध का मुख्य कारण बताया कि दिनांक 17.02.2026 को कुछ तथाकथित प्रदर्शनकारियों द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष  के आवास पर जाकर न केवल अभद्रता की गई।बल्कि वहाँ कूड़ा फेंककर एक जनप्रतिनिधि और पूरे बोर्ड की छवि को धूमिल करने का  प्रयास किया गया। नगरपालिका के सदस्यों ने कार्यवाही के लिए एक पत्र जिलाधिकारी  को भी लिखा वर्तमान पालिका बोर्ड सदस्यों का कहना है जिस नगर में पिछले 10 वर्षों से कूड़े का ढेर लगा था।वर्तमान बोर्ड ने मात्र 1 वर्ष के कार्यकाल में उसका 80% (लगभग 6000 मीट्रिक टन) वैज्ञानिक निस्तारण कर दिखाया है। प्रतिदिन कूड़े का निस्तारण पूरी निष्ठा के साथ किया जा रहा है।फिर ऐसे प्रदर्शनकारियों द्वारा इस प्रकार का व्यवहार सहनीय नहीं है।पालिका ने मांग की है कि जब तक इन अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही नहीं होती, तब तक नगर पालिका की समस्त सेवाएँ पूरी तरह बंद रहेंगी।विकास और सम्मान के इस संघर्ष में हम जनता के सहयोग की अपेक्षा करते हैं।अभद्रता स्वीकार्य नहीं है।




वहीं प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उत्तरकाशी हनुमान चौक में चल रहा कूड़ा निस्तारण आंदोलन अब जनआक्रोश का रूप ले रहा है। जब बार-बार शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं निकल रहा तो आंदोलनकारियों का कहना है कि तांबाखानी सुरंग के बाहर फेंके गए कूड़े को उठाकर सीधे नगर पालिका अध्यक्ष के आवास तक पहुँचाकर अपना विरोध दर्ज किया।यह  विरोध नहीं, बल्कि व्यवस्था को आईना दिखाने का प्रयास है। जनता साफ संदेश दे रही है कि शहर की स्वच्छता और पर्यावरण से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अब ज़िम्मेदारी प्रशासन की है कि वह संवाद स्थापित करे  स्थायी समाधान दे और नगर को कूड़े के संकट से मुक्त कराएं जनभावनाओं को अनदेखा करना समस्या को गंभीर बना सकता है।



No comments:

Post a Comment