उत्तरकाशी-गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात,वरुणावत पर्वत से हुए भूस्खलन की दी जानकारी,सीएम ने तत्काल आपदा सचिव को निरीक्षण करने के दिए निर्देश
![]() |
उत्तरकाशी।।।जिला मुख्यालय वरुणावत पर्वत के गोफीयारा क्षेत्र की ओर से मंगलवार रात्रि को हुए भूस्खलन से एक बार फिर लोगों के मन में डर पैदा हो गया हैं। साथ ही बारिश से हुई अतिवृष्टि के कारण नालों से काफी पानी और मलवा आया है जनपद के विभिन्न क्षेत्र तेखला, जसपुर, सिल्याण गांव, बरसाली पट्टी के बोन पनजियाला, मेन बाजार उत्तरकाशी एवं गोफियारा क्षेत्र में मलवा आया। गोफियारा क्षेत्र में मलवा आने से कुछ वाहन भी मलबे में दब गए थे। इसी संदर्भ में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर त्वरित सुरक्षात्मक कार्य करने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
![]() |
विधायक ने कहा कि वरुणावत पर्वत गोफियरा क्षेत्र के आस-पास के रियासी इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया एवं रात्रि के समय आवासीय क्षेत्र के लोगों को आश्रम व धर्मशाला में शिफ्ट कराया गया। विधायक सुरेश सिंह चौहान ने जिला प्रशासन व संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर अलर्ट रहने के निर्देश दिए इस दौरान विधायक सुरेश सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर जपनद में विभिन्न क्षेत्रों में अतिवृष्टि से हुए भूस्खलन एवं नुकसान के संबंध में वार्ता की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक अनुरोध पर आपदा सचिव को जनपद उत्तरकाशी में आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।



No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.