uttarkashi-गंगोत्री का दिव्य गंगाजल कलश बसन्त पंचमी पर्व पर महा शिवरात्रि जलाभिषेक के लिए पशुपतिनाथ काठमांडू नेपाल के लिए हुआ रवाना - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Wednesday, February 14, 2024

uttarkashi-गंगोत्री का दिव्य गंगाजल कलश बसन्त पंचमी पर्व पर महा शिवरात्रि जलाभिषेक के लिए पशुपतिनाथ काठमांडू नेपाल के लिए हुआ रवाना

uttarkashi-गंगोत्री का दिव्य गंगाजल कलश बसन्त पंचमी पर्व पर महा शिवरात्रि जलाभिषेक के लिए पशुपतिनाथ काठमांडू नेपाल  के लिए हुआ रवाना





उत्तरकाशी।।जनपद मुख्यालय  में विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर से आज बसंत पंचमी पर्व पर गंगोत्री में अक्षय तृतीया कपाट उद्घाटन के अवसर पर दिव्य कलश में भरा पवित्र गंगाजल आज देव डोली  नागणी माता के सानिध्य तथा सेकड़ो श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पशुपतिनाथ मंदिर काठमांडू के लिए हुआ रवाना।यह पवित्र गंगाजल गंगोत्री में अक्षय तृतीया पर्व पर दिव्य कलश में भरा जाता है। और इस दिव्य कलश की वर्ष भर जय दुर्गे पशुपति भवन उत्तरकाशी मे ज्वाला ज्योति से पूजा की जाती है। उसके बाद यह दिव्य गंगाजल कलश प्रतिवर्ष बसन्त पंचमी पर्व पर महाशिवरात्रि जलाभिषेक के लिए काठमांडू जाता है।





बताते चलें यह परंपरा 10 पीढ़ियों से विश्व शांति सनातन धर्म को जोड़ने तथा पूज्य महाराज महेंद्र प्रसाद के पूर्वजों द्वारा नेपाल तथा भारत के संबंधों को बनाये रखने के लिए की जा रही है। महाराज महेंद्र प्रसाद के पूज्यपाद ब्रह्मलीन गुरूदेव श्री लक्ष्मी नारायण महाराज जी ने अपने जीवन काल मे 45 वर्ष तक इस परंपरा को बनाए रखा विगत 11 वर्षों से महेन्द्र प्रसाद महाराज द्वारा परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है। यह दिव्य गंगाजल कलश यात्रा आज हरिद्वार पहुंचेगी जहां पर दिव्य गंगाजल कलश यात्रा का भव्य स्वागत होगा। उसके बाद अनेक पड़ाव को पार करते हुए 8 मार्च को यह दिव्य गंगाजल कलश यात्रा नेपाल पशुपतिनाथ काठमांडू पहुंचेगी जहां महाशिवरात्रि पर्व पर दिव्य गंगाजल से जल अभिषेक होगा।इस अवसर पर शिव उपासक महाराज महेंद्र प्रसाद, ग्लेशियर लेडी शांति ठाकुर, कल्पना परमार,दिवाकर भट्ट,मीरा उनियाल,अजय बडोला,रेखा सेमवाल,सुनीता बडोनी,कमला जोशी,राखी राणा आदि सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।




No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.